फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   two died in accident

हादसों में दो लाोगाों की मौत

Sun, 20 Sep 2015 11:55 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Sun, 20 Sep 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
two died in accident

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में नवनिर्मित जीने का ढोला

विज्ञापन
खोलते समय छज्जा गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, टड़ियावां क्षेत्र में एक महिला की आग लगने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जरौली कला निवासी रामगुलाम के घर का निर्माण कार्य चल रहा था। रविवार की सुबह उसके नीचे का ढोला खोला जा रहा था। ढोला खोलते समय अचानक जीना गिर पड़ा। जिससे उसके मलबे में राम गुलाम का पुत्र संतोष (16) और गांव निवासी मनीराम (40) पुत्र बालक राम दब गए।

घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। आनन फानन में दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सक ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। वहीं मनीराम की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने लखनऊ रेफर  कर दिया। संतोष तीन भाई है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उधर, टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम देविया फत्तेपुर निवासी लक्ष्मी (25) पत्नी दिलीप सिंह शनिवार की देर रात घर में आग लगने से झुलस गई। इससे घर में हड़कंप मच गया। आनन फानन में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। जहां पर उसकी इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई।

घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के विषय में लक्ष्मी के चचेरे देवर संजीव प्रताप ने बताया कि दिलीप दिल्ली गुड़गांव में नौकरी करते हैं। शनिवार को लक्ष्मी खाना बना रही थी। इसी बीच उसके कपड़ों में आग लग गई।

इससे उसकी झुलसने से मौत हो गई। उसकी तीन साल पहले शादी हुई थी और उसके डेढ़ साल की एक पुत्री है। उन्होंने बताया कि लक्ष्मी का मायका जनपद बाराबंकी के ग्राम खरहेनिया में है। उसके पिता की मौत हो चुकी। उसका भाई विपिन मौके पर पहुंचा और उसने कोई भी आरोप लगाने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed