फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   two dead in road accident

स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार महिला की रिश्तेदार सहित मौत

Sat, 17 Aug 2019 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
two dead in road accident
सीएचसी हरपालपुर पर रोते बिलखते परिजन। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
बेटी की सास की मौत होने की जानकारी पर करीबी रिश्तेदार संग बाइक से जा रही महिला को बिल्हौर-कटरा मार्ग पर स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार महिला और रिश्तेदार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद चालक स्कार्पियो छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम संथरा निवासी गोमती (50) पत्नी गंगाराम की सबसे बड़ी पुत्री उमा की सास की मौत शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आगमपुर में हो गई थी।
विज्ञापन

सूचना पर गोमती सबसे छोटी पुत्री सुखदेवी के जेठ फूलचंद्र के बेटे सतेंद्र (22) के साथ बाइक से आगमपुर जा रही थी। शनिवार की शाम लगभग पौने चार बजे बिल्हौर-कटरा हाईवे पर ग्राम इकनौरा के निकट स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर गोमती और सतेंद्र उछलकर सड़क पर जा गिरे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सतेंद्र का हेलमेट भी चकनाचूर हो गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई, तो चालक स्कार्पियो छोड़कर भाग निकला।
घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर दोनों के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर भेज दिए। यहां पंचनामा के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्कार्पियो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
चार बहनों के बीच अकेला भाई था सतेंद्र
दुर्घटना में मृत सतेंद्र चार बहनों के बीच अकेला भाई था। परिवार में माता-पिता के अलावा सबसे बड़ी बहन ममता की शादी हो चुकी है, जबकि शिल्पी, राधा और यशोदा अभी अविवाहित हैं।
15 अगस्त को ही रक्षाबंधन पर चारों बहनों ने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा था। कौन जानता था कि रक्षाबंधन के तीसरे दिन ही सतेंद्र की जिंदगी खत्म हो जाएगी।

सतेंद्र की बिलखती हुई बहनों को मौके पर संभालना मुश्किल हो रहा था। उधर, दूसरी ओर इसी घटना में मृत गोमती का पति गंगाराम दिल्ली में मजदूरी करता है।
उसके दो पुत्र रामजीवन और रामखिलावन भी अधिकांश बाहर रहते हैं। तीन पुत्रियों उमा, मालती और सुखदेवी की शादी हो चुकी है।

सड़क हादसे में मृत सतेंद्र की फाइल फोटो।

सड़क हादसे में मृत सतेंद्र की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed