{"_id":"609427388ebc3edca622ed40","slug":"two-dead-hardoi-news-corona-infected-headmaster-hardoi-news-knp6270898191","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित प्रधानाध्यापक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित प्रधानाध्यापक की मौत
विज्ञापन
हरदोई/हरपालपुर। गुरुवार को जिले में 164 कोरोना पॉजीटिव केस मिले हैं, जबकि एक प्रधानाध्यापक व एक मेडिकल स्टोर संचालक की इलाज के दौरान मौत हो हुई। बीते 24 घंटे में 123 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य हो गए।
थाना क्षेत्र के अंतूपुरवा गांव निवासी प्राथमिक विद्यालय पांडेपुरवा में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात सचिन तिवारी (38) का गुरुवार को कोरोना से निधन हो गया। 15 अप्रैल को चुनाव ड्यूटी करने के बाद से सचिन की तबियत खराब चल रही थी।
30 अप्रैल को जारी जांच रिपोर्ट में उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। तबियत बिगड़ने पर उन्हें हरदोई स्थित एल-2 अस्पताल मेें भर्ती कराया गया था। गुरुवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं हरपालपुर कस्बे में मेडिकल स्टोर चलाने वाले पांडेपुरवा गांव निवासी टीपी तिवारी (48) एक सप्ताह पूर्व जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए थे। कानपुर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
बुधवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। सीएमओ सूर्यमणि त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में 123 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य हो गए।