फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two days remain in the 10 thousand new voters

दो दिन में बने 10 हजार नए वोटर

Sun, 23 Oct 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 23 Oct 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Two days remain in the 10 thousand new voters
वैदिक विद्या मंदिर बूथ पर वोटर कार्ड बनवाते लोग - फोटो : अमर उजाला

हरदोई।  निवार्चन आयोग के निर्देश पर शनिवार और रविवार को जिले भर के बूथों पर आयोजित मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दस हजार नए मतदाता बने हैं। उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी ने कई बूथों पर जाकर वहां पुनरीक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया।

विज्ञापन


जिले भर के 3005 बूथों पर शनिवार की तरह ही रविवार को भी बूथ दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें बीएलओ, पदाभिहित अधिकारियों ने छूटे हुये मतदाताओं के फार्म छह भरवाए व ऐसे मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में दो जगह दर्ज है, उनका नाम एक स्थान से काटने के लिये फार्म 7 भरवाया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक वार्ष्णेय ने बीएलओ से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी महिला और 18 से 19 आयु वर्ग का व्यक्ति छूटना नहीं चाहिए। सभी का फार्म 6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फार्म 7 भरकर जिनका नाम काटा जाये उसकी सूचना संबंधित को अनिवार्य रूप से भेजी जाए। सहायक निर्वाचन अधिकारी श्याम लाल ने बताया कि दो दिन में करीब 10 हजार फार्म छह भरक जमा होने की सूचना मिली है। आठ व नौ अक्तूबर को आयोजित हुए शिविर में 18 हजार आवेदन आए थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed