{"_id":"65d7a96d173e655d10024c14","slug":"two-culverts-will-be-built-with-rs-4797-lakh-10-thousand-people-will-get-benefit-hardoi-news-c-213-hra1001-110892-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 47.97 लाख से बनेंगी दो पुलिया, 10 हजार लोगों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 47.97 लाख से बनेंगी दो पुलिया, 10 हजार लोगों को मिलेगा लाभ
Fri, 23 Feb 2024 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
47.97 लाख से बनेगी दो पुलिया, 10 हजार लोगों को मिलेगा लाभ
- सधई बेहटा से मानपुर और अल्लीपुर मार्ग पर होगा पुलिया का निर्माण
- शासन ने धन आवंटन के साथ पीडब्ल्यूडी को सौंपी काम की जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बेहतर आवागमन के लिए अच्छी सड़कें और पुलिया का होना आवश्यक है। शासन ने शहर से सटे गांवों को बेहतर आवागमन के लिए अलग-अलग मार्गों पर दो पुलिया निर्माण को स्वीकृति दी है।
स्वीकृति के साथ ही शासन ने सधई बेहटा से मानपुर मार्ग और सधई बेहटा से अल्लीपुर मार्ग पर पुलिया निर्माण के लिए 47.97 लाख रुपये जारी भी कर दिए हैं। इससे इन मार्गों से जुड़े गांवों के करीब 10 हजार से अधिक लोगों को आवागमन में सुविधा और सहूलियत होगी।
शहर से सटे सधई बेहटा गांव से होकर निकले मार्गों पर करीब एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन रहता है। सधई बेहटा से मानपुर मार्ग पर आरसीसी पुलिया निर्माण के लिए शासन ने 23.99 लाख की स्वीकृति जारी करते हुए धनराशि का आवंटन भी कर दिया है।
विज्ञापन
ऐसे ही सधई बेहटा से अल्लीपुर मार्ग पर तीन मीटर लंबाई की आरसीसी पुलिया के निर्माण के लिए शासन ने 23.98 लाख रुपये की स्वीकृति और राशि जारी कर दी है। शासन ने दोनों पुलिया के निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड-एक को सौंपी है।
जिम्मेदार बोले
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि दोनों पुलिया सदर विधानसभा क्षेत्र के गांवों के संपर्क मार्गों पर बनेगी। शासन ने स्वीकृति के साथ ही राशि भी जारी कर दी है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से कहा गया है कि वह सभी औपचारिकता पूरी कराते हुए चुनाव से पहले काम शुरु कराएं। इससे लोगों को आवागमन में समय से लाभ मिल सकेगा।