{"_id":"68938b437a2cc9f0e90ab819","slug":"two-cousins-died-by-drowning-in-a-pond-hardoi-news-c-213-1-hra1006-135490-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दो चचेरे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दो चचेरे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत
विज्ञापन
संडीला (हरदोई)। सनई गांव में बुधवार शाम दो चचेरे भाइयों की तालाब में डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने दोनों बालकों को बाहर निकाला। परिजन उनको प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
सनई गांव निवासी श्यामू खेती करते हैं। गांव के पास एक तालाब है। पुत्र सुभाष (07) अपने चचेरे भाई रंजीत (05) पुत्र रामबरन के साथ बुधवार दोपहर तालाब की तरफ मवेशी चराने गया था। सुभाष कक्षा चार में गांव के ही स्कूल में पढ़ता था। मवेशी तालाब में चले गए और देर तक नहीं निकले तो शाम के समय मवेशियों को घर ले जाने के लिए दोनों भाई तालाब में उतर गए और दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए।
वहां मौजूद लोगों ने दोनों की तलाश शुरु की। कुछ देर बाद दोनों को बाहर निकाल लिया गया। जिंदा होने की आस लिए परिजन दोनों को प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल विद्यासागर पाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दोनों शवों को कब्जे में ले लिया गया है।