फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two children killed in car accident, parents injured

Hardoi News: कार की टक्कर से दो मासूमों की मौत, माता-पिता घायल

Sat, 14 Feb 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Two children killed in car accident, parents injured
पिहानी। महोली मार्ग पर भीठा के पास शुक्रवार शाम कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दंपती और उनके दो मासूम बेटे घायल हो गए। इन सभी को पिहानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां दोनों बेटों को मृत घोषित कर दिया गया। दंपती को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद चालक कार समेत भाग निकला। बूढ़ागांव निवासी आरिफ (32) सिलाई करते हैं। उनकी ससुराल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपरी में है। पिछले दिनों आग से उनकी सास झुलस गई थीं। उनको देखने के लिए वह बाइक से पिपरी जा रहे थे। उनके साथ पत्नी नूरजहां (30), पुत्र कासिम (3) और हाशिम (5) भी थे। आरिफ बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे। इस दौरान पिहानी-महोली मार्ग पर ग्राम भीठा के पास उनकी बाइक में कार ने टक्कर मार दी। सिर के बल चारों सड़क पर गिर गए। सभी को गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोग मौके पर आ गए।
विज्ञापन

पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। चारों को सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सक ने कासिम और हाशिम को मृत घोषित कर दिया। आरिफ और नूरजहां को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि दोनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। सीसीटीवी से कार का पता लगाया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed