{"_id":"618366a9db02f55a554f7af6","slug":"two-brothers-meet-accident-in-hardoi-while-going-back-home-on-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: दिवाली के मौके पर घर जा रहे भाइयों को रोडवेज ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: दिवाली के मौके पर घर जा रहे भाइयों को रोडवेज ने मारी टक्कर, एक की मौत
Thu, 04 Nov 2021 10:20 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 04 Nov 2021 10:20 AM IST
सार
कोथावां-संडीला मार्ग पर बरगद तिराहा के पास संडीला की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक में पीछे बैठे कौशल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा प्रकाश मामूली रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन
मृतक कौशल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले में दिवाली के मौके पर अपने घर जा रहे दो भाई गुरुवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। घटना में एक की मौत हो गई, जिसके बाद त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम नईपुरवा निवासी कौशल दिल्ली में मजदूरी करता था। दिवाली मनाने के लिए गांव जाने को दिल्ली से ट्रेन से गुरुवार सुबह संडीला रेलवे स्टेशन पर उतरा था। उसे लेने के लिए उसका बड़ा भाई प्रकाश बाइक से स्टेशन गया था। स्टेशन से दोनों भाई बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे।
कोथावां-संडीला मार्ग पर बरगद तिराहा के पास संडीला की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक में पीछे बैठे कौशल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा प्रकाश मामूली रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद पुलिस ने रोडवेज बस के चालक को हिरासत में ले लिया। रोडवेज बस में सवार यात्री मौके से इधर उधर चले गए।