फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two arrested with heroin and cannabis worth 50 lakh.

Hardoi News: 50 लाख की हेरोइन व गांजे के साथ दो गिरफ्तार

Wed, 17 Jun 2026 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with heroin and cannabis worth 50 lakh.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को घेराबंदी कर दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 625 ग्राम हेरोइन और करीब छह किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। जब्त किए गए मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है।



शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा के निर्देशन में नशा तस्करों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सूचना पर कार्रवाई करते हुए हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के हरियापुर गांव निवासी पंकज सिंह और अंकित मिश्रा को पकड़ा गया। बरामद 625 ग्राम हेरोइन बेहद उच्च गुणवत्ता की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। इसके साथ ही पांच किलो 798 ग्राम गांजा भी बरामद हुआ है, जिसकी कीमत 80 हजार से एक लाख रुपये के बीच बताई जा रही है। कुल बरामदगी 50 लाख रुपये से ऊपर की है।
विज्ञापन





कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। पंकज सिंह पर गौतमबुद्ध नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत गंभीर मामला दर्ज है। अंकित मिश्रा पर हरपालपुर और हरदोई शहर कोतवाली में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों को पकड़ने में उपनिरीक्षक वासु कुमार व ज्ञानेंद्र सिंह के साथ कांस्टेबल चंद्रेश, अभिषेक त्यागी, प्रदीप चौधरी और ऋषिक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed