फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two arrested for snatching earrings after making woman unconscious

Hardoi News: महिला को बेहोश कर कुंडल नोचने में दो गिरफ्तार

Mon, 06 Jul 2026 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for snatching earrings after making woman unconscious
हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के मैकपुर में 26 जून को भंडारे के लिए चंदा मांगने के बाद महिला को बेहोश कर सोने के कुंडल नोच लेने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक आरोपी को कुंडल समेत एक जुलाई को ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

मैकपुर निवासी मायादेवी ने बताया था कि 26 जून की दोपहर वह घर पर थी। इसी दौरान दो लोग आए और भंडारे के लिए चंदा मांगा। 100 रुपये देकर उन्होंने रसीद कटवा ली। इसी दौरान दोनों ने उनके सिर से एक धागा घुमाया और वह बेहोश हो गईं। आरोपी उनके कान से सोने के कुंडल उतारकर भाग गए थे। पुलिस ने 27 जून को प्राथमिकी दर्ज की थी। प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने बताया कि शाहाबाद के मोहल्ला नई बस्ती निवासी अरविंद को एक जुलाई को गिरफ्तार कर कुंडल बरामद किए गए थे। पूछताछ में पता चला था कि उसने मोहल्ले के करन और मोहल्ला पठकाना निवासी पवन के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। इस आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करलिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से इन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed