{"_id":"67df3f145292f390eb506d80618e3997","slug":"twenty-two-hundred-schools-were-double-baby-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौने दो सौ स्कूलों में मिले डबल बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौने दो सौ स्कूलों में मिले डबल बच्चे
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 24 Jan 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा के लिए आनलाइन
विज्ञापन
परीक्षा फार्म भरवाने से 182 स्कूलों में डबल बच्चे मिले हैं। दो स्थानों
से परीक्षा फार्म भरने वाले ऐसे विद्यार्थियों को भविष्य अधर में लटक गया
है। इन स्कूलों के विद्यार्थियों को परीक्षा से भी वंचित करने की संभावना
है। बोर्ड से स्कूलों को भेजे गए नामों से विद्यालय संचालकों में हड़कंप
मचा हुआ है।
ज्ञात हो कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदकों से आनलाइन फार्म भरवाए गए थे, ताकि जिले में फर्जी छात्र संख्या पर रोक लगाई जा सके। विद्यार्थियों को आनलाइन आवेदन पत्र भरने थे, पर अधिकतर स्कूलों ने स्वयं की परीक्षा फार्म एक साथ बैठ कर भरे।
जिले में बोर्ड परीक्षा के खेल के कारण कई विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म दो दो स्कूलों से भर गए। जिसकी जब आनलाइन समीक्षा हुई तो जिले के 182 विद्यालय ऐसे मिले, जिनमें डबल फार्म भरे गए। इनमें संस्थागत विद्यालयों के 171 और व्यक्तिगत विद्यालयों के 11 विद्यालय शामिल है।
हर स्कूल में तीन से पांच तक विद्यार्थी डबल है। ऐसे में इनकी संख्या लगभग एक हजार के आस पास होने की संभावना है। ऐसे में इन विद्यार्थियों के परीक्षा में शामिल होने पर प्रश्न चिन्ह लग सकता है। विभाग की ओर से ऐसे स्कूलों को बोर्ड से आए पत्र मुहैया कराए जा रहे हैं और इस बाबत जानकारी मांगी गई कि आखिर किस प्रकार एक ही बच्चे का फार्म दो स्थानों से भरा गया।
पत्र के आने से विभाग में हड़कंप मच हुआ। स्कूल संचालक पत्र का मिलान कर विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल कराने के लिए जुगाड़ में जुट गए है। इस बाबत डीआईओएस जेपी मिश्रा ने बताया कि बोर्ड से आए प्रपत्र से संबंधित स्कूलों को अवगत कराया जा रहा और जो निर्देश मिलेंगे उसका अनुपालन होगा।