{"_id":"1b5bb63af3a197dc1d067a5712f23bca","slug":"twelve-year-old-house-illuminated-by-shibu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारह साल के शीबू ने रोशन किया घर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारह साल के शीबू ने रोशन किया घर
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 03 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला चकारन टोला निवासी रईस अहमद के पुत्र शीबू ने हुनर का प्रयोग कर शौर्य ऊर्जा की प्लेट एवं बैटरी को जोड़कर मोबाइल चार्जर एवं एलईडी बल्ब से रोशनी वाला इनवर्टर कम मोबाइल चार्जर बनाकर सभी को चकित कर दिया। यह कारनामा देख स्वयं पिता को उसकी काबलियत पर यकीन नहीं हो रहा है।
पिता ने बताया कि शीबू को पढ़ाने के बहुत प्रयास किए गए मगर सफल नहीं हो सका। हार मान कर उसे उसके हाल पर छोड़ दिया। इसके बाद शीबू मेरे साथ रेडियो एवं इलेक्ट्रानिक रिपेयरिंग की दुकान पर बैठना लगा। इस दौरान शीबू दुकान में आता रहा और अपना काम करता रहा।
एक दिन अचानक उसने बैटरी और सोलर प्लेट को जोड़कर जब मोबाइल चार्जर प्वाइंट एवं एलईडी बल्ब से घर में रोशनी की तो सभी चकित हो गए। इस कारनामे से पूरा परिवार खुश है मगर शीबू अभी भी स्कूल से नहीं जाना चाहता है। उसका मन है कि वह इसी तरह की जुगाड़ बाजी से नई चीजें विकसित करे। इस संबंध में जीआईसी के विज्ञान शिक्षक सतीश यादव ने बताया कि सर्किट बनाकर इस तरह के प्रयोग पहले भी हो चुके हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में बच्चे का यह प्रयोग एक अच्छा प्रयास है।