फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Twelve injured in road accidents

मार्ग दुर्घटनाओं में बारह घायल, भर्ती

Tue, 28 Apr 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 28 Apr 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
Twelve injured in road accidents

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों

विज्ञापन
में 12 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मिली जानकारी के अनुसार, हरदोई-लखनऊ मार्ग पर सुरसा थाना क्षेत्र में कराही के पास सोमवार की सुबह हरदोई की ओर से जा रहा सवारियों से भरा टेंपो रोडवेज बस से बचने में अनियंत्रित होकर पलट गया।

इससे टेंपो चालक चकोर (35) पुत्र सिरदार निवासी गौहानी थाना कछौना, टेंपो में सवार यात्री कमलेश (23) पुत्र पंचम निवासी मढ़िया थाना सुरसा, प्रमोद (25) पुत्र रामफल निवासी टिकारा देहात कोतवाली, सुजान (55) पुत्र जीवन लाल निवासी टिकारा देहात कोतवाली, देवपति (35) पत्नी अजय पाल निवासी मढ़िया सुरसा घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, जनपद फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज के ग्राम पितौरा निवासी मूकम (38) पुत्र जब्बार सड़क हादसे में घायल हो गए, जबकि लोनार थाना क्षेत्र के धरहरा निवासी राजरानी (45) पतनी राजकुमार, विपिन कुमार (30) पुत्र गोखले निवासी जरौली शाहपुर थाना बिलग्राम, गोविंद (25) पुत्र राम मनोहर निवासी जरौली शाहपुर थाना बिलग्राम, ईश्वर दयाल (40) पुत्र द्वारिका निवासी न्यू सिविल लाइन शहर कोतवाली, जगपाल (26) पुत्र धनीराम निवासी रसूलपुर बघौली और कुश (35) पुत्र श्रीराम निवासी नगला खानपुर थाना बेहटा गोकुल सड़क हादसों में घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed