Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tulsi Award to Shri Guruji Kavyanjali, the work of Yogesh Chandra of Hardoi

हरदोई के योगेश चंद्र की कृति श्रीगुरुजी काव्यांजलि को तुलसी पुरस्कार

Fri, 26 Feb 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Tulsi Award to Shri Guruji Kavyanjali, the work of Yogesh Chandra of Hardoi
फोटो-24-श्रीगुरुजी काव्यांजलि के विमोचन समारोह में विधायक आशीष सिंह आशू,मिश्रिख सांसद अशोक रावत, ? - फोटो : HARDOI
हरदोई। जिले के गौसगंज से ताल्लुक रखने वाले योगेश चंद्र वर्मा योगी को उनकी कृति श्री गुरुजी काव्यांजलि के लिए हिंदी भाषा संस्थान का तुलसी पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है। तुलसी पुरस्कार में प्रशस्तिपत्र के साथ 75 हजार रुपये की धनराशि भी दी जाती है। योगेश की कृति को पुरस्कार मिलने की जानकारी पर साहित्यकारों ने भी खुशी जताई है।
विज्ञापन

मूलरूप से लखनऊ के निवासी योगेश चंद्र वर्मा योगी का ननिहाल जिले के ग्राम गौसगंज में है। उनका जन्म ननिहाल में ही 20 जनवरी 1942 को हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा गौसगंज में हुई।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने लखनऊ में अपनी शिक्षा पूरी की। वर्ष 1955 में वे राष्ट्रीय स्वयं संघ के संपर्क में आए और गणनायक से लेकर जिला कार्यवाह तक विभिन्न पदों पर रहे। योगेशचंद्र वर्मा की जिस कृति श्रीगुरु जी काव्यांजलि को तुलसी पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय किया गया है, उसका विमोचन दो जनवरी 2020 को मल्लावां में विधायक आशीष सिंह आशू के पिता प्रख्यात शिक्षाविद् शिवराज सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विमोचन आरएसएस के अखिल भारतीय बौद्धिक शिक्षण प्रमुख स्वांत रंजन ने किया था। इस दौरान महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा यतींद्रानंद गिरि, मिश्रिख सांसद अशोक रावत, दिव्य आलोक सेवा फाउंडेशन की संरक्षक विमला देवी और शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी की भी मौजूदगी रही थी।
पुस्तक में आरएसएस के द्वितीय सरसंघ चालक श्री माधौ सदा शिवराव गोलवलकर उर्फ श्री गुरुजी के जीवन वृत्त को प्रस्तुत किया गया है। 1940 में संघ के प्रथम सरसंघ चालक डॉ. हेडगेवार के बाद श्रीगुरुजी सरसंघ चालक बने थे। पुस्तक में संघ को लेकर विपरीत विचारधारा वाले लोगों की ओर से किए गए दुष्प्रचार को किनारे कर वास्तविकता से परिचित कराने का प्रयास किया गया है।

इनसेट...
ये हैं योगेशचंद्र वर्मा की अन्य कृतियां
योगेश चंद्र वर्मा योगी ने टूटेगा कब धैर्य आपका बोले अटल बिहारी, तब तक अपना भारत मित्रों वैभव युक्त नहीं होगा, धर्म सत्ता गीतों से प्रार्थना बोध तक गीता-दोहावली, अविनाशी गीतमाला, योगी-सप्तशती आदि पुस्तकें भी लिखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed