फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tue be large Mahadan

बड़े मंगल को किया महादान

Wed, 15 Jun 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Wed, 15 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Tue be large Mahadan
रक्तदाता को प्रमाणपत्र देते डीएम। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। विश्व रक्तदाता दिवस और जेठ के अंतिम मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वाधान में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में हुए  रक्तदान शिविर में 71 लोगों ने महादान किया। सपा के युवा मंत्री नितिन अग्रवाल ने जहां शिविर का शुभारंभ किया वहीं भाजपा के युवा सांसद अंशुल वर्मा और डीएम के  बेटे प्रखर वार्ष्णेय ने रक्तदान कर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। सुबह नौ बजे शुरू हुआ शिविर देर शाम तक जारी रहा। डीएम विवेक वार्ष्णेय और सीएमएस डा. आरके मिश्रा ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र बांटे।

विज्ञापन


रक्तदान को मानवता का फर्ज समझते हुए शिविर में हर आयु वर्ग के लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। स्वतंत्र प्रभार मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन जैसी संस्थाएं पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी हैं जो अव्यवस्थाओं को उजागर ही नहीं करती बल्कि उनका निदान भी स्वंय ही करके दिखलाती हैं। जिले में ब्लड की कमी को काफी हद तक पूरा कराने में इनका भी अग्रणी सहयोग है।
विज्ञापन


भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप सिंह, सपा लोहिया वाहिनी के नगर अध्यक्ष अमित गुप्ता, जिला महासचिव कपिल सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमला सुमन ने भी रक्तदान किया। रक्तदानियों में महिलाओं की भी अच्छी भागीदारी रही। इस मौके पर डा. अमरजीत सिंह अजवानी, डा. जीके महेश्वरी, डा. वी के गुप्ता, डा. आरके रावत, ब्लड बैंक प्रभारी डा. एनपी श्रीवास्तव, लैब  टेक्नीशियन अकील खान, सुधीर वर्मा, प्रहलाद सिंह गौर, संदीप कुमार, अमन त्रिपाठी, आकाश दीप, पंकज, अनिल, रवि आदि मौजूद रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed