फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tubewell transformer blew government has one month

एक माह से फुंका पड़ा है सरकारी नलकूप का ट्रांसफार्मर

Sun, 10 Jul 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Sun, 10 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Tubewell transformer blew government has one month
बिजली - फोटो : amar ujala

मल्लावां। विद्युत विभाग की उदासीनता के चलते मुनौरापुर में सरकारी नलकूप पर लगा ट्रांसफार्मर एक माह से फुंका पड़ा है। इससे करीब डेढ़ सौ बीघा खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। मानसून की बारिश ने भले ही जिले में जमीन को सराबोर कर दिया हो लेकिन मल्लावां क्षेत्र को अभी भी मानसून की जोरदार बारिश का इंतजार है।

विज्ञापन


यही वजह है कि किसानों को धान की फसल की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल का सहारा लेना पड़ रहा है। मुनौरापुर गांव में ट्यूबवेल होने के बावजूद किसानों को लाभ नहीं मिल रहा। गांव निवासी महेश, ताराचंद, मनोज, ओमप्रकाश, अजय अनवर ने बताया कि उनके गांव के सरकारी नलकूप पर लगा ट्रांसफार्मर एक माह पहले फुंक गया था। इस नलकूप से करीब 150 बीघा खेत की सिंचाई होती है। किसानों का कहना है कि धान की पौध तैयार हो चुकी है और रोपने के लिए खेतों में पंपसेट से पानी भरना पड़ रहा है जो किसानों को मंहगा साबित हो रहा है।
विज्ञापन


किसानों ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए उन लोगों ने उपकेंद्र पर सूचना दे दी है इसके बावजूद समस्या का निदान नहीं हो सका। लोगों ने डीएम से फुंके ट्रांसफार्मर को बदलवाए जाने की मांग की है। इस बाबत अवर अभियंता अमरीश कुमार ने बताया की जानकारी मिली है शीघ्र ही खराब ट्रांसफार्मर को बदला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed