{"_id":"619939d871df81657e6a073d","slug":"truck-ruined-byke-rider-women-hardoi-news-knp6651446177","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर बाइक सवार महिला की मौत,देवर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर बाइक सवार महिला की मौत,देवर घायल
विज्ञापन
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र में संडीला-गौसगंज मार्ग पर मुसलमानाबाद गांव के पास शुक्रवार की देर रात ननद की लड़की की शादी में शामिल होने बाइक से देवर के साथ जा रही महिला को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में महिला का देवर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
माधौगंज कोतवाली क्षेत्र के कुरसठ निवासी सुलोचना (40) शुक्रवार की देर शाम अपने देवर शिवा के साथ बाइक से कासिमपुर के गौरी खालसा निवासी ननद की बेटी गायत्री की शादी में शामिल होने जा रही थी। कासिमपुर थाना क्षेत्र में संडीला-गौसगंज मार्ग पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। सुलोचना बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गई और पीछे से आए ट्रक ने रौंद दिया, जबकि। हादसे में देवर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक चला रहा युवक हेलमेट लगाए था।
राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जबकि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर परिजन भी आ गए। परिजनों ने बताया कि सुलोचना के परिवार में दो बेटी, तीन बेटियां हैं। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि ट्रक का पता नहीं चल सका है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।