फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Truck overturns death Helper

ट्रक पलटने से हेल्पर की मौत

Wed, 18 May 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Wed, 18 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
 Truck overturns death Helper
हादसा - फोटो : logo

विज्ञापन
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली अंतर्गत ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हेल्पर की मौत हो गई और चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया।
फिरोजाबाद से माल भरकर ट्रक सीतापुर जा रहा था। मंगलवार को हरदोई-सीतापुर रोड पर प्रतापनगर के पास ट्रक का पट्टा टूट गया। इससे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक  में सवार शकील (45) पुत्र मुस्तकीम निवासी रामगढ़ फिरोजाबाद, चालक शाहिद (22) पुत्र जमील निवासी रसूलपुर टंकी कोतवाली शहर फिरोजाबाद, पवन कुमार जैन (51) पुत्र रामहेत जैन निवासी छब्बी टोला कोतवाली शहर आगरा और नदीम (40) पुत्र इस्लाम घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को ट्रक से बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर हेल्पर शकील की मौत हो गई और चालक शाहिद की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि पवन जैन चूड़ियों का व्यापारी है। वह ट्रक में माल लोड करके फिरोजाबाद से सीतापुर ले जा रहा था। नदीम को माल उतारने के लिए मजदूरी पर साथ में रखा था। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। युवक के चार बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed