{"_id":"65493eadfb2220ac580295c4","slug":"truck-laden-with-sugarcane-hits-bike-riding-couple-wife-dies-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-6214-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गन्ना लदे ट्रक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गन्ना लदे ट्रक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की मौत
विज्ञापन
हरियावां। हरियावां थानाक्षेत्र अंतर्गत पिहानी-हरदोई मार्ग पर थाने के सामने गन्ना लदे ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पति फुटपाथ की तरफ जबकि पत्नी सड़क की तरफ गिरी। ट्रक के पहिये के नीचे आकर पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी का शव देख पति बदहवास हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है।
शाहजहांपुर जनपद के रौजा थानाक्षेत्र अंतर्गत जमुखा निवासी अनिल कुमार (30) साइबर कैफे चलाता है। उसकी पत्नी मंजू मौर्या (28) का ननिहाल देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पूराबहादुर गांव में है। मंजू के ननिहाल में रामचरित मानस का अखंड पाठ चल रहा था। इस मौके पर सोमवार शाम दावत भी थी। इसमें शामिल होने के लिए अनिल अपनी पत्नी मंजू के साथ बाइक से हरदोई जा रहा था।
हरियावां थाने के सामने गन्ना लदे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मंजू सड़क की तरफ गिरी और ट्रक के पिछले पहिए से कुचल गई। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। अनिल कुमार मामूली रूप से चोटिल हुआ है। घटना की जानकारी पर मृतका के ननिहाल से बड़ी संख्या में रिश्तेदार जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंच गए। मृतका के एक पुत्र और एक पुत्री है। हरियावां थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि ट्रक कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलते ही पंजीकरण संख्या के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।