{"_id":"6324c5bd76cf9356ae4b0ad4","slug":"truck-full-of-currency-shredding-rammed-into-the-soil-hardoi-news-knp718486632","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: करंसी की कतरन से भरा ट्रक मिट्टी में धंसा, नोटों के लिए दौड़ पड़े ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: करंसी की कतरन से भरा ट्रक मिट्टी में धंसा, नोटों के लिए दौड़ पड़े ग्रामीण
Sat, 17 Sep 2022 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
ट्रक सड़क के किनारे मिट्टी में धंसा
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में सांडी-शाहबाद मार्ग पर करेंसी की कतरन से भरा ट्रक सड़क के किनारे मिट्टी में धंस गया। कतरन के कई बंडल नीचे गिर गए। पुलिस ने तत्काल ट्रक की घेराबंदी की। सीओ हरपालपुर ने रिजर्व बैंक के अधिकारियों से वार्ता कर ट्रक को क्रेन की मदद से निकलवाकर रवाना किया।
बरेली के धामपुर ट्रांसपोर्ट का ट्रक कानपुर से नोटों की कतरन भरकर बरेली जा रहा था। रास्ते में बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में सांडी-शाहाबाद मार्ग पर दलेलपुर के पास ट्रक का अगला पहिया सड़क के किनारे मिट्टी में धंस गया। इसी दौरान नोटों की कतरन वाले बंडल ट्रक से नीचे गिर गए। नोटों से भरा ट्रक होने की सूचना पर ग्रामीण दौड़ पड़े।
सूचना मिलने पर सीओ विनोद दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने चालक से पूछताछ कर आरबीआई के अधिकारियों से फोन पर बात की। संतुष्ट होने पर सीओ ने क्रेन मंगवाकर ट्रक को निकलवाकर बरेली के लिए रवाना कराया। एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह ने बताया है कि आरबीआई के अधिकारियों से बातचीत हुई है। नोटों की करतन रिजर्व बैंक की होने की पुष्टि हुई है। ट्रक को सुरक्षित भेजा गया है।