फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Truck full of cattle recovered, two arrested

Hardoi News: मवेशियों से भरा ट्रक बरामद, दो गिरफ्तार

Sun, 19 May 2024 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Truck full of cattle recovered, two arrested
हरदाेई। बिलग्राम कोतवाली पुलिस ने मवेशियों से भरा ट्रक बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ट्रक से दो गाय और 21 बैल मिले हैं। पूरे मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक भी सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीओ बिलग्राम सुनील शर्मा ने बताया कि बिलग्राम कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोपालमणि मिश्रा शुक्रवार आधीरात के बाद अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बिलग्राम तहसील के पास एक ट्रक संदिग्ध नजर आने पर रोका गया। सीओ ने बताया कि ट्रक में दो गाय और 21 बैल थे। इनमें से तीन बैल मर चुके हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों ने अपना नाम पता शाहजहांपुर जनपद के कांठ थाना क्षेत्र के रावतपुर निवासी इस्लाम और दूसरे ने अकरम बताया। ट्रक शाहजहांपुर से बिहार के करबला जा रहा था। दोनों के पास से एक-एक कुल्हाड़ी भी बरामद हुई है। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि वरिष्ठ उपनिरीक्षक की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed