फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Truck crushed to death of innocent

ट्रक से कुचल कर मासूम की मौत

Mon, 06 Apr 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 06 Apr 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Truck crushed to death of innocent

जहानीखेड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक से कुचल

विज्ञापन
कर एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनोें में कोहराम मचा हुआ है। मृतक अपने माता-पिता का अकेला पुत्र था।

हादसे के बाद भागने का प्रयास कर रहे ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। धामापुर गांव निवासी अवधेश कुमार गुप्ता जहानीखेड़ा गांव में मकान बनाकर रह रहते हैं।

रविवार की शाम तकरीबन चार बजे उनका तीन वर्षीया पुत्र आरएन गुप्ता राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खेल रहा था, तभी सीतापुर से लालकुआं जा रहे आलू की चिप्स से भरे ट्रक की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल आरएन को लेकर वह सीएचसी पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद भागने का प्रयास कर रहे चालक को पुलिस ने ट्रक सहित दबोच लिया है। समाचार मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की मां वीनू गुप्ता ने अकेले पुत्र की मौत पर अपने हवास खो दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed