{"_id":"58727bdc4f1c1b1829ba8365","slug":"truck-collision-killed-the-sister-mother-son-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बहन की मौत, मां-बेटा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बहन की मौत, मां-बेटा गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 08 Jan 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में मौत
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को संडीला गौसगंज रोड पर बेकाबू ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार बहन के सिर में चोट लगने से मौत हो गई। जबकि मां-बेटा से घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर मां-बेटा की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
संडीला कोतवाली क्षेत्र के गौसगंज नेवादा निवासी तालिक (25) रविवार सुबह बाइक से कस्बा जा रहा था। उसके साथ मां हाशमी (45) और बहन खुशनुमा (23) भी थीं। संडीला गौसगंज रोड पर नानक खेड़ा गांव के पास सामने से आए बेकाबू ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक चला रहा तालिक हेलमेट नहीं लगाए था। हादसे में खुशनुमा के सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तालिक और उसकी मां के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। सीएचसी में तालिब व उसकी मां की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन