{"_id":"58d015ba4f1c1ba84f1a2c10","slug":"truck-collision-killed-mr-injures-fellow","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से एमआर की मौत, साथी घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से एमआर की मौत, साथी घायल
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े मृतक के परिजन।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। ट्रक की टक्कर लगने से सोमवार की सुबह बाइक सवार मेडिकल रिप्रजेंटेटिव (एमआर) की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था जिस कारण उसके सिर में गहरी चोट आई जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कोतवाली शहर के मूंगापुरवा निवासी राजेश (35) पुत्र श्रीराम एक दवाई कंपनी में मेडिकल रिप्रजेंटेटिव (एमआर) के पद पर कार्यरत था। वह अपने गांव निवासी साथी इच्छाराम (18) पुत्र प्रेमपाल के साथ डॉक्टर से मिलने नकटौरा गया था। वापस आते समय ऐजा फार्म के पास हरदोई की ओर से आ रहे एक ट्रक ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिससे दोनो युवक कुछ दूरी पर जा गिरे। मौके पर पहुंची पुलिस दोनो युवकों को जिला अस्पताल लेकर जा रही थी इसी दौरान राजेश की रास्ते में मौत हो गई। इच्छाराम का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दी। लोगों का कहना था कि यदि राजेश हेलमेट लगाए होता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन