{"_id":"5798fbb64f1c1bd56021e4fe","slug":"truck-clashed-school-bus-14-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से भिड़ी स्कूल बस, 14 बच्चे घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से भिड़ी स्कूल बस, 14 बच्चे घायल
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Wed, 27 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना ग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। देहात क ोतवाली क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर पराग डेयरी के पास बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में 14 बच्चों सहित बस का चालक भी घायल हो गया। स्कूल प्रबंधन ने आनन-फानन में बच्चों को नर्सिंग होम और चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया।
हरदोई-लखनऊ राजमार्ग किनारे संचालित सेंट जेम्स स्कूल की रूट नंबर सात की बस बुधवार को बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। मिनी बस में 24 बच्चे सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कूल के पास रोड पर मोड़ होने के बाद भी बस चालक ने गति कम नहीं की। यह देख लखनऊ की ओर से आ रहे चालक ने ट्रक रोक लिया। तब तक बस रूकी ट्रक से जा भिड़ी।
हादसे में हादसे में छात्र रोहित कुमार पाल (9), पियूष प्रताप सिंह (10), मोहम्मद अरमान (9), प्रियंका शर्मा (15), विकास शर्मा (6), विक्रांत शर्मा (6), सिद्धांत प्रजापति (12), मोहम्मद अरमान (9), श्ववेता वर्मा (9), दीक्षा यादव (9), यश दीक्षित (12), अयश (8), अमई (12) तथा उत्कर्ष अवस्थी (7) के अलावा बस चालक कब्बन अली (50) घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्कूल के प्रिंसिपल फादर क्लोडियस डि अल्वेरा स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने एंबुलेंस मंगाकर बच्चों को नर्सिंग होम और चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। कुछ देर बाद बच्चों को अभिभावकों के साथ घर भेज दिया गया। बस चालक के दोनों पैर फैक्चर हो गए हैं। देहात कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शाही ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।