{"_id":"6657605723c1c3f1cf0d5384","slug":"troubled-by-kidney-stones-a-teenage-girl-committed-suicide-by-hanging-herself-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-115126-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पथरी से परेशान किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पथरी से परेशान किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
भरावन। पित्त की थैली में पथरी होने की वजह से दर्द से परेशान किशोरी ने दुपट्टे से फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसे फंदे पर लटकता देखा तो फौरन ही उतार लिया।
जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय भरावन के पास उसकी मौत हो गई। भरावन सीएचसी की सूचना पर अतरौली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के डाभा निवासी अंजली (17) कक्षा 10 की पढ़ाई पूरी करने के बाद गांव में अपने बाबा गंगाराम के साथ रहती थी। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और बड़ा भाई शिवम राठौर दिल्ली में प्राइवेट फैक्टरी में काम करता है। छोटा भाई अर्जुन साथ में ही रहता है। शिवम के मुताबिक अंजली की पित्त की थैली में पथरी थी। इसकी वजह से उसके तेज दर्द होता था।
विज्ञापन
बुधवार सुबह लगभग नौ बजे उसने घर के अंदर ही अपने दुपट्टे से फंदा लगा लिया। घर में मौजूद परिजनों ने उसे देख लिया और फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय भरावन में उसकी मौत हो गई। अतरौली के प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।