{"_id":"68962d194a4c3d07430eea1c","slug":"tripping-overnight-in-sandi-road-sub-centre-area-due-to-fault-hardoi-news-c-213-1-hra1004-135571-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: फाॅल्ट से सांडी रोड उपकेंद्र क्षेत्र में रात भर ट्रिपिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: फाॅल्ट से सांडी रोड उपकेंद्र क्षेत्र में रात भर ट्रिपिंग
Fri, 08 Aug 2025 10:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 08 Aug 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। शहर के सांडी रोड उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र में बिजली समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार की रात भर उपकेंद्र से जुड़े अलग-अलग फीडरों पर लोकल फाॅल्ट के कारण बिजली की आवाजाही बनी रही। कहीं तार टूट गए तो कहीं जंपर और फेस जल गया। सुबह तक लोग परेशान होते नजर आए। दिन में भी ट्रिपिंग होती रही। वहीं, दोपहर को हुई मूसलाधार बारिश के कारण तीन घंटे तक शहर की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
बिजली विभाग के तमाम दावों के बावजूद शहर के सांडी रोड उपकेंद्र की बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। बृहस्पतिवार को भी शाम होते ही ट्रिपिंग होती रही। वहीं, रात में तो घंटों बिजली गुल रही। रात में करीब 10 बजे बाबा मंदिर से जुड़े चार नंबर फीडर का तार टूट गया। एक घंटे तक बिजली नहीं आई, आपूर्ति बनी तो लो-वोल्टेज की समस्या बनी रही। कुछ देर बाद रात करीब 12 बजे कोतवाली रोड फीडर के भूरा चौराहे पर तार टूट गया।
आपूर्ति बनने में दो घंटे लग गए। ढ़ाई बजे बिजली आई। इसी बीच लक्ष्मीपुरवा में एक ट्रांसफार्मर का फेस जल गया। डेढ़ घंटे बाद बिलजी आई। शुक्रवार को सुबह नौ बजे के बाद से फिर ट्रिपिंग होती रही। वहीं, दोपहर डेढ़ बजे के करीब तेज बारिश के कारण मुख्य लाइन बंद कर दी गई। तीन घंटे तक शहर भर में बिजली आपूर्ति बाधित रही। अधिशासी अभियंता सूर्य कुमार ने बताया कि सांडी रोड उपकेंद्र की लाइन को फिर से सही करने का जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।