फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   " Trees can not live without '

‘पेड़ों के बगैर जीवन संभव नहीं’

Tue, 14 Jul 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Tue, 14 Jul 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
" Trees can not live without '

पौधरोपण कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को राजकीय इंटर

विज्ञापन
कालेज परिसर में मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने पौधरोपण किया और बच्चों को विद्यालय परिसर में कम से कम सौ पौधे लगाकर उनका संरक्षण करने की सलाह दी।

विद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम में सीडीओ ने आम का पौधा लगाया। इसके बाद अपर जिलाधिकारी लक्ष्मी शंकर सिंह ने पीपल का पौधा, नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन सिंह ने नीम, एसडीएम सदर पप्पू गुप्ता ने आम के पौधा लगाया। इसके बाद डीआईओएस जेपी मिश्र और विद्यालय प्रधानाचार्य योगेश कुमार ने पौधरोपण किया।

पौधरोपण कार्यक्रम के उपरांत पर्यावरण संरक्षण में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी विजय गुप्ता ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन में बहुत उपयोगी है। वृक्षों के बगैर जीवन संभव नहीं है। उन्होंने छात्रों से कहा कि प्रतिवर्ष पास होने के साथ एक पौधा कालेज में जरूर लगाएं और उसकी देखभाल करें।

उन्होंने विद्यालय प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि चहारदीवारी के किनारे 100 पेड़ लगवाएं और उनकी देखभाल एवं सुरक्षा सुनिश्चित करें। अपर जिलाधिकारी लक्ष्मी शंकर सिंह ने कहा कि वृक्ष जीवन के लिए अनमोल हैं और हर व्यक्ति को अपने घर, खेत की मेढ़ों और निर्जन स्थान जहां पर वृक्ष योग्य भूमि हो वहां पर अधिक से अधिक पौधे लगाएं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश कुमार ने सभी अतिथियों को आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed