{"_id":"62bb455172020b61366d2e76","slug":"tree-plantation-in-watika-hardoi-news-knp704802957","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटिका में हुआ पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाटिका में हुआ पौधरोपण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवायजपुर। भरखनी ब्लाक के ग्राम मैकपुर में लाखों रुपये खर्च कर बनाई गई वाटिका में फिर हरियाली लौटी है। प्रधान ने यहां पौधरोपण कराया है।
वाटिका में एक पौधा ही जीवित नजर आने पर अमर उजाला ने 28 जून के अंक में अपनी वाटिका हुई वीरान, महज एक पौधा बचा खबर प्रकाशित की थी। इस पर मंगलवार को बीडीओ अखिलेश प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान व सचिव को वाटिका की व्यवस्था दुरुस्त करने और पौधरोपण के निर्देश दिए गए। सुबह ग्राम प्रधान ने विभिन्न प्रजातियों के 13 पौधों का रोपण किया।
सुरक्षा के लिए लगाए गए लोहे के कटीले तार भी कसवाए गए। मैकपुर ग्राम पंचायत के अंधीखेड़ा स्थित ग्राम पंचायत द्वारा बनाई गई वाटिका पर लाखों का बजट खर्च करने के बाद भी वाटिका का बुरा हाल था। बीडीओ ने बताया कि वाटिका में मिट्टी भराई के अलावा और अधिक पौधों का रोपण कराया जाएगा। उन्होंने नियमित सिंचाई के भी निर्देश दिए हैं। हीलाहवाली पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।