फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tree fell on 33 KV line, two sub-centres including Koyal Bagh Colony closed

Hardoi News: 33 केवी लाइन पर गिरा पेड़, कोयल बाग कॉलोनी सहित दो उपकेंद्र बंद

Wed, 06 Aug 2025 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Tree fell on 33 KV line, two sub-centres including Koyal Bagh Colony closed
हरदोई। शहर के कैनाल रोड पर बुधवार दोपहर करीब सवा 12 बजे यूकेलिप्टस का पेड़ 33 केवी लाइन पर गिर गया।
विज्ञापन

पेड़ की चपेट में आकर तीन बिजली के खंभे और करीब 400 मीटर विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें कोयल बाग कॉलोनी समेत आशानगर विद्युत उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली जाने से करीब 25 हजार की आबादी की आपूर्ति देर शाम तक बाधित रही। वहीं पेड़ से गिरने से सड़क किनारे झोपड़ियों में रह रहे बंजारा समुदाय का एक परिवार भी बाल-बाल बच गया।
कैनाल रोड पर भारी बारिश के कारण गीली हो चुकी जमीन पर यूकेलिप्टस का विशालकाय पेड़ बुधवार दोपहर अचानक गिर गया। फुटपाथ किनारे लगे पेड़ के गिरने से उसकी चपेट में पहले 11 केवी और बाद में 33 केवी लाइन आ गई। लाइन से कोयल बाग कॉलोनी उपकेंद्र को बिजली आपूर्ति की जाती है। पेड़ गिरने से तीन खंभे भी टूट गए और करीब 400 मीटर विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। बिजली लाइन टूटने से उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बंद हो गई, उपकेंद्र से जुड़े आशा नगर उपकेंद्र की बिजली भी गुल हो गई।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। विभागीय कर्मचारियों ने पहले जमीन पर गिरे पेड़ को हटाने का काम शुरू किया। शाम चार बजे तक पेड़ को काटकर किनारे किया जा सका। इसके बाद टूटे खंभों को बदला गया। खंभे लगाने के बाद लाइन जोड़ने का काम शुरू किया गया। इस कारण दोपहर सवा 12 से शाम सात बजे तक दोनों उपकेंद्र की करीब 25 हजार आबादी को बिना बिजली के रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



11 केवी लाइन और खंभे भी क्षतिग्रस्त
हरदोई। पास पड़ोस के लोगों के अनुसार यूकेलिप्टस का पेड़ काफी विशाल और पुराना हो गया था। लगातार हो रही बारिश के कारण नीचे से जमीन पोली हो गई थी। इस कारण पेड़ गिर पड़ा। पेड़ पहले 11 केवी लाइन पर गिरा और कुछ ही सेकेंड में 11 केवी लाइनों को तोड़ता हुआ, 33 केवी लाइन को तोड़ते हुए जमींदोज हो गया। इसमें 11 केवी लाइन के दो खंभों और 33 केवी लाइन का एक खंभा टूट गया और एक अन्य झुक गया। विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह भी रही कि कैनाल रोड पर अधिक भीड़ नहीं होती है ऐसे में अगर अन्य व्यस्ततम सड़क पर पेड़ गिरता तो जानमाल का भारी नुकसान होने की संभावना थी।


बाल-बाल बचा बंजारा समुदाय का परिवार
हरदोई। कैनाल रोड पर ही बंजारा समुदाय के कई परिवार फुटपाथ किनारे अस्थायी झोपड़ी बनाकर रहते हैं। दोपहर सवा 12 बजे धरमू और उनका परिवार अपनी झोपड़ी के बाहर चारपाई पर बैठे थे। उनकी झोपड़ी के पड़ोस में ही विशालकाय यूकेलिप्टस का पेड़ अचानक तेज आवाज करते हुए गिरा। चारपाई पर धरमू (35) और उनकी पत्नी अंगूरी बैठी थीं और वहीं उनका बेटा शिवम, उसकी पत्नी नीलम और दूसरे बेटा भोला व सनी भी पास ही बैठे बात कर रहे थे। अचानक हुई आवाज को जब तक वह कुछ समझ पाते पेड़ के साथ फंस कर एक बरगद की डाल उन पर आकर गिरी। गनीमत यह रही कि बरगद की डाल अधिक बड़ी नहीं थी और सिर्फ खरोंच ही आई। किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई और न ही कोई हताहत हुआ। हालांकि इससे धरमू का परिवार काफी सहम गया।




कैनाल रोड पर पेड़ गिरने से 11 केवी और 33 केवी लाइन के तार और खंभे टूटे हैं। पेड़ को काटकर सड़क से हटा दिया गया है और लाइनों को जोड़ कर बिजली आपूर्ति शाम तक सुचारू कर दी गई है। -सूर्य कुमार, अधिशासी अभियंता, द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed