फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tree branch fell on the line, power supply disrupted overnight

Hardoi News: लाइन पर गिरी पेड़ की डाल, रातभर बिजली आपूर्ति ठप

Fri, 08 Sep 2023 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Tree branch fell on the line, power supply disrupted overnight
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहानी। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पर पेड़ बाधक बन रहे हैं। तेज हवा के कारण बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से गुरुवार की पूरी रात बिजली गुल रही। इससे लोग गर्मी में बेहाल रहे।
क्षेत्र में पिछले तीन दिनों में लगातार 33 केवीए लाइन में ब्रेकडाउन हो रहा है। मंगलवार की रात कई घंटे आपूर्ति ठप रही। सब स्टेशन कर्मियों ने लाइन सुधार कर सप्लाई बहाल की थी। अगले दिन बुधवार की रात फिर लाइन पर पेड की डाल गिरी गई और बिजली आपूर्ति ठप हो गई। तकरीबन सुबह साढ़े तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

गुरुवार को फिर तेज हवा और बारिश के बाद बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जतुली के पास पेड़ की टहनियां फंसने से लाइन ब्रेक डाउन थी। कई घंटे तक अंधेरा छाया रहने के बाद सप्लाई दुरुस्त की जा सकी। नगर अवधेश रस्तोगी, फरीद खां, रवि रस्तोगी, गुंजन रस्तोगी, भुट्टो खां, डॉ. जुनैद इकबाल आदि ने लाइन में आने वाले ऐसे फाल्ट रोकने के लिए कोई स्थाई हल निकाले जाने की मांग की है। शुक्रवार की दोपहर को फिर 33 केवीए लाइन में ब्रेकडाउन हो गया। इससे बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों को मात्र छह घंटे मिल रही बिजली
भरावन। ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे के स्थान पर ग्रामीणों को छह घंटे ही बिजली मिल पा रही है। विमलेश तिवारी,अशोक सिंह,सुबेदार,पंकज सिंह,शिवा मिश्रा,कौशल,रामबाबू, मिथलेश शुक्ला, शहजादे सिंह ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र जखवा से गोमती नदी के किनारे बसे गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। वहां पर 18 के स्थान पर मात्र छह घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है।

इससे ग्राम भटपुर, धनाखेड़ा, छावन, घेरवा, कूड़ा, कटका, कटकी, दूलानगर, महुआडांडा, सैयापुर गांवों की 15 हजार आबादी प्रभावित है। अवर अभियंता प्रांजल श्रीवास्तव ने बताया कि फीडर पर अधिक लोड व मौसम खराब होने के कारण समस्या आ रही है। जल्द ही नया फीडर बन जाएगा, जिससे समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed