फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Transport system failed, vehicles fell short

Hardoi News: परिवहन व्यवस्था फेल, कम पड़ गए वाहन

Wed, 15 Nov 2023 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Transport system failed, vehicles fell short
हरदोई। त्योहार पर घर जाने के लिए लोगों को बसों में सीट के लिए परेशान होना पड़ा। कई यात्रियों के बीच सीट का लेकर मारपीट भी हुई। त्योहार पर निगम की आय बढ़ी पर यात्रियों के लिए सुविधाएं नहीं बढ़ सकी। वाहन न मिलने पर यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

परिवहन निगम की ओर से स्थानीय स्टेशन से अतिरिक्त बसों के संचालन की व्यवस्था करने का दावा किया गया था। मगर त्योहार पर कोई अतिरिक्त बसों का संचालन नहीं किया गया। इससे भाई दूज पर भाइयों से मिलने जाने वाली बहनों को बस समय से नहीं मिल सकी। यात्रियों को बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। स्थानीय स्टेशन से 132 नियमित बसों का ही संचालन होता रहा। स्थानीय स्टेशन पर बसों में चढ़ने और सीट प्राप्त करने के लिए यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कोई चालक की सीट से चढ़ा, तो किसी ने खिड़की से बच्चे को अंदर भेज कर सीट पर कब्जा कराया।
विज्ञापन

यात्रियों के बीच सीट को लेकर हुआ विवाद
स्थानीय स्टेशन पर बुधवार को लखनऊ जाने वाली बस में सीट को लेकर यात्रियों के बीच विवाद हो गया। दो महिला यात्रियों के साथ मारपीट हुई। जिस पर बस आधा घंटा रुकी रही। विवाद की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को समझा-बुझा कर मामला शांत कराया और एक सवारी को दूसरी बस से भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहार पर विगत वर्ष की तुलना में बढ़ी आय-
हरदोई डिपो का हाल
वर्ष 2023 वर्ष 2022
दिनांक- यात्री- आय -यात्री - आय
10 नवंबर-18123-24.29 लाख - 15613-21.39 लाख
11नवंबर-20345- 27.26 लाख- 30.05 लाख
12 नवंबर- 22920 -30.71 लाख-17924-24.56 लाख
13 नवंबर-9356-12.68 लाख-10803-14.80 लाख
14 नवंबर- 16927-22.38 लाख -12130-16.62 लाख

हरदोई परिक्षेत्र-
वर्ष 2023 -623.46 लाख रुपये
वर्ष 2022-509.59 लाख रुपये

सभी रूट के लिए बसों की व्यवस्था है। यात्रियों की संख्या अधिक बढ़ने पर अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं। यात्रियों को असुविधा न हो। इसके लिए एआरएम को नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।


ट्रेनों में जनरल कोच में चढ़ने को रही मारामारी
हरदोई। स्थानीय स्टेशन पर आरक्षित सीटें फूल होने के कारण सबसे अधिक मारामारी जनरल कोच में चढ़ने को लेकर रहा। जनरल कोच में स्थान न मिलने पर कई जनरल सीट के यात्री आरक्षित कोच में चढ़ गए। इसलिए स्थानीय स्टेशन पर आने वाली प्रत्येक ट्रेन के जनरल व आरक्षित कोच भी भरे नजर रहे। जिसमें चढ़ने को लेकर यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed