{"_id":"69bed28abe6815a2200994f2","slug":"transport-corporation-will-recruit-women-conductors-in-roadways-buses-hardoi-news-c-213-1-hra1004-146757-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: परिवहन निगम रोडवेज बसों में करेगा महिला परिचालकों की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: परिवहन निगम रोडवेज बसों में करेगा महिला परिचालकों की भर्ती
विज्ञापन
हरदोई। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने और बसों के बेड़े में हो रही वृद्धि को देखते हुए अब बड़े स्तर पर महिला परिचालकों की भर्ती की जाएगी। पूरे प्रदेश में महिला परिचालकों की भर्ती के लिए रोजगार मेले का आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके क्रम में निगम के हरदोई क्षेत्रीय कार्यालय पर 30 मार्च को चौथे चरण का रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें महिला अभ्यर्थियों को सीधे अनुबंध के आधार पर नियुक्त किया जाएगा।
नौकरी का इंतजार कर रहीं महिलाओं को यूपी परिवहन निगम रोडवेज बसों में परिचालक पद पर सीधी भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए अभ्यर्थी महिलाओं को कुछ अनुबंधों का पालन करना होगा। अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन का सदस्य होना होगा। इसके अलावा अगर उनके पास एनसीसी का बी प्रमाणपत्र, एनएसएस और स्काउट गाइड संस्था के राज्य पुरस्कार व राष्ट्रपति पुरस्कार का प्रमाणपत्र है तो वह आवेदन कर सकेंगी। इसके अतिरिक्त भर्ती के लिए इंटरमीडिएट की योग्यता के साथ कोर्स ऑफ कंप्यूटर कॉन्सेप्ट्स (सीसीसी) का प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को इंटरमीडिएट में प्राप्तांकों पर पांच प्रतिशत का वेटेज देकर सीधी भर्ती में शामिल किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश कुमार ने बताया कि सीधी भर्ती के लिए रोजगार मेले का आयोजन बस स्टेशन पर 30 मार्च को होगा।
अन्य परिचालकों की भांति मिलेगा पारिश्रमिक
परिचालकों को संविदा चालकों व परिचालकों के लिए अनुमन्य पारिश्रमिक दरों के समान दर से ही भुगतान किया जाएगा। इन्हें गृह जनपद के तहत आने वाले डिपो में ही नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए क्षेत्रीय प्रबंधकों को रोजगार मेले के अंतर्गत अभ्यर्थियों का चयन करने के निर्देश देकर सूचनाएं भेजने के निर्देश दिए गए हैं।