फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   trak se bihaar ja rahee 10 tan seep baraamad

ट्रक से बिहार जा रही 10 टन सीप बरामद

Thu, 02 Jul 2020 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
trak se bihaar ja rahee 10 tan seep baraamad
पुलिस की गिरफ्त में ट्रक चालक झब्बन। - फोटो : HARDOI
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर पटकुइयां मोड़ के निकट सीप से लदे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा है। ट्रक में नौ टन 90 किलो वजन की सीप बरामद की गई हैं। ट्रक चालक गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस का दावा है कि चालक लोनार कोतवाली क्षेत्र से गर्रा नदी में निकाली गई सीप ट्रक में लादकर बिहार ले जा रहा था।
विज्ञापन

बघौली थानाध्यक्ष फूलचंद्र सरोज ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक सीप लेकर लखनऊ की तरफ जा रहा है। इस पर पुलिस अलर्ट हो गई। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर वाहनों की जांच के लिए अभियान शुरू कर दिया गया। इसी दौरान पटकुइयां मोड़ पर एक ट्रक को रुकने का इशारा किया गया तो चालक ने ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी। इस पर पुलिस टीम ने पीछा किया। इसे कुछ आगे पकड़ लिया। जांच में ट्रक में सीप निकली। बघौली थानाध्यक्ष फूलचंद्र सरोज ने बताया कि नौ टन 90 किलो सीप मिली है।
विज्ञापन

चालक ने अपना नाम झब्बन पुत्र सिराजू निवासी तकरीन गढ़ी थाना रामचंद्र मिशन जनपद शाहजहांपुर बताया। पूछताछ में झब्बन ने बताया कि लोनार क्षेत्र से गर्रा नदी से कुछ लोग सीप निकालते हैं। वहीं से सीप 1500 से 2000 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीद कर बिहार ले जा रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed