फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Trains will not go to Prayagraj Sangam station till 14

Hardoi News: प्रयागराज संगम स्टेशन पर 14 तक नहीं जाएंगी ट्रेनें

Tue, 11 Feb 2025 10:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
Trains will not go to Prayagraj Sangam station till 14
हरदोई। महाकुंभ में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज संगम स्टेशन तक जाने वाली ट्रेनों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने 14 फरवरी तक स्टेशन पर ट्रेनों के आवागमन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में देश के अलग-अलग कोने से लोग पहुंच रहे हैं। विदेशों से भी श्रद्धालु संगम के पवित्र जल में स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस कारण प्रयागराज में काफी भीड़ हो रही है। ऐसे में अब माघी पूर्णिमा को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। इसको लेकर ही अब रेलवे ने प्रयागराज संगम स्टेशन पर ट्रेनों का आवागमन 14 फरवरी तक बंद कर दिया है।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक राज कुमार सिंह ने इस संबंध में दिशा निर्देश जारी करते हुए प्रयागराज जिले में कुल नौ रेलवे स्टेशनों से ट्रेनों का संचालन करने की बात कही है। प्रयागराज संगम स्टेशन काे 12 फरवरी से माघी पूर्णिमा पर मुख्य स्नान पूर्ण होने तक 14 फरवरी तक बंद कर दिया है। उन्होंने बताया कि यात्री प्रयागराज जिले के अन्य रेलवे स्टेशनों से आवागमन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed