{"_id":"6a625a0eb64fcb1bc1003f72","slug":"trains-to-run-on-diverted-routes-for-15-days-due-to-track-repairs-hardoi-news-c-213-1-hra1004-153640-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पटरियों की मरम्मत के लिए 15 दिन बदले मार्ग से चलेंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पटरियों की मरम्मत के लिए 15 दिन बदले मार्ग से चलेंगी ट्रेनें
विज्ञापन
हरदोई। मुरादाबाद मंडल में मुरादाबाद-बरेली रेलखंड पर ट्रैक अनुरक्षण और ट्रैक टैंपिंग का कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य के चलते अलग-अलग दिनों में 20 ट्रैफिक ब्लॉक लिए जा रहे हैं। ब्लॉक के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। वहीं अभी काम पूरा नहीं हुआ है। इस वजह से मरम्मत कार्य की अवधि को बढ़ा दिया गया है। इस अवधि के दौरान करीब 15 दिनों तक कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग और संचालन के समय में अस्थायी बदलाव किया गया है।
रेलवे के अनुसार अनुरक्षण कार्य के दौरान सात अगस्त 2026 तक (18 जुलाई, 28 जुलाई और दो अगस्त को छोड़कर) कुल 20 ट्रैफिक ब्लॉक लिए जा रहे हैं। यह कार्य नगरिया सादात, शहजादनगर, धमोरा, मुंडापांडेय, रामपुर जंक्शन, क्लटरबकगंज, भिटौरा, परसा खेड़ा, दूगनपुर और मिलक स्टेशनों के बीच कराया जा रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य रेल प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि ट्रैफिक ब्लॉक की समय-सारिणी इस प्रकार तैयार की गई है कि आवश्यक मालगाड़ियों, विशेष रूप से कोयला और खाद्यान्न से जुड़ी रैको का संचालन न्यूनतम प्रभावित हो।
हालांकि यात्री ट्रेनों के मार्ग और समय में बदलाव रहेगा। इनमें ट्रेन 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस को निर्धारित अवधि में मुरादाबाद-चंदौसी-बरेली कैंट मार्ग से संचालित किया जाएगा। इस दौरान ट्रेन रामपुर जंक्शन पर नहीं रुकेगी जबकि बरेली जंक्शन के स्थान पर बरेली कैंट स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा। ऐसे में यात्रियों को थोड़ी असुविधा हो सकती है।
विज्ञापन
राज्यरानी ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेगी
मरम्मत कार्य के दौरान गाड़ी संख्या 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस का रामपुर जंक्शन, मिलक और क्लटरबकगंज स्टेशन पर ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त रहेगा और बरेली कैंट में ठहराव रहेगा। वहीं 29 जुलाई को 15652 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस और 24, 30 जुलाई और एक, पांच और सात अगस्त को 22454 मेरठ सिटी-लखनऊ एक्सप्रेस भी बदले हुए मार्ग से संचालित की जाएगी। इसके अलावा 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस को एक और पांच अगस्त को लगभग 30 मिनट और 26 जुलाई को करीब 90 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा। वहीं, 15128 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस 26 जुलाई को करीब 30 मिनट विलंब से चलाई जाएगी।