फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Trains full, buses also crowded

Hardoi News: ट्रेनें फुल, बसों में भी रही भीड़

Sat, 23 Mar 2024 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Trains full, buses also crowded
इटावा। होली को लेकर शनिवार से आवाजाही तेज हो गई। इसके चलते ट्रेनें फुल रहीं। वहीं, बसों में देर शाम से भीड़ बढ़ गई। हालांकि बसों की संख्या अधिक होने की वजह से स्थिति बहुत बिगड़ती नजर नहीं आई।
विज्ञापन


जिले के अधिकांश लोग दिल्ली या एनसीआर में नौकरी कर रहे हैं या पढ़ रहे हैं। शनिवार को कॉलेज और नौकरी होने के बाद अधिकांश लोग घर के लिए रवाना हो गए थे। वहीं, इटावा में भी रहकर पढ़ रहे या यहां नौकरी कर रहे लोग भी शाम से कानपुर, आगरा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद समेत सभी गंतव्यों के लिए रवाना होने लगे। सुबह दिल्ली की तरफ जाने वाली गोमती, आगरा जाने वाली मेमो, इंटरसिटी एक्सप्रेस, कालका एक्सप्रेस खचाखच रहीं। शाम को आने वाली लखनऊ जाने वाली गोमती, मेमो पैसेंजर समेत सभी भी भीड़ रही। आम्रपाली, ऊंचाहार, मरुधर के स्लीपर कोचों में भी भीड़ रही। उधर, बसों में भी शाम से लोगों के जाने का सिलसिला तेज हो गया था। हालांकि रात तक बसों की संख्या पर्याप्त होने की वजह से आपाधापी की स्थिति नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed