फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Trains bound for Hardoi affected by yard remodeling at Jaunpur Junction.

Hardoi News: जौनपुर जंक्शन पर यार्ड मॉडलिंग से हरदोई आने वाली ट्रेनें प्रभावित

Thu, 23 Apr 2026 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Trains bound for Hardoi affected by yard remodeling at Jaunpur Junction.
हरदोई। जौनपुर जंक्शन पर प्रस्तावित यार्ड मॉडलिंग कार्य के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने वाला है। रेलवे ने जौनपुर स्टेशन पर चार मई से 27 मई तक कार्य कराने का निर्णय लिया है। इस दौरान रेल यातायात पूरी तरह से ब्लॉक रहेगा। इस मेगा ब्लॉक का असर हरदोई रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों पर पड़ रहा है। हरदोई से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में दून और सद्भावना एक्सप्रेस समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के समय और मार्ग में परिवर्तन किए गए हैं।
विज्ञापन




स्कूलों की छुट्टी होने के कारण ट्रेनों में भीड़ बढ़ने वाली है। इस पर भी अब यार्ड रीमॉडलिंग के कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। बता दें कि जौनपुर जंक्शन पर कार्य के कारण कई ट्रेनें प्रभावित होने वाली हैं। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि मेगा ब्लॉक की अवधि के दौरान कई ट्रेनों को रद्द, रीशेड्यूल करने के साथ परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इनमें 13009 दून एक्सप्रेस तीन और चार मई को दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से रीशेड्यूल होकर करीब 37 मिनट की देरी से चलेगी।
विज्ञापन

वहीं, 15116 लोक नायक का मार्ग परिवर्तित किया गया है। यह ट्रेन तीन, 10, 17 और 24 मई को शाहगंज जंक्शन से सीधे छपरा जाएगी। ट्रेन 14018 सद्भावना एक्सप्रेस छह, 13 और 20 मई को परिवर्तित मार्ग लखनऊ-सुल्तानपुर-जफराबाद मार्ग से गुजरेगी। ट्रेन 13010 दून एक्सप्रेस 12 से 26 मई के बीच परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन निर्धारित मार्ग के बजाय लखनऊ से मां बेला देवी धाम प्रतापगढ़ होते हुए वाराणसी की ओर जाएगी। अचानक किए गए मार्ग परिवर्तन और समय बदलाव से यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed