फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Train reservations full, no room on Delhi, Haridwar and Jammu routes

Hardoi News: ट्रेनों में आरक्षण फुल, दिल्ली, हरिद्वार और जम्मू रूट पर नो-रूम

Sat, 23 May 2026 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 23 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Train reservations full, no room on Delhi, Haridwar and Jammu routes
हरदोई। गर्मी का अवकाश और शादी के सीजन के चलते ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। ऐसे में परिवार के साथ घूमने का प्लान बना रहे लोगों को आरक्षण ही नहीं मिल रहा है। नियमित ट्रेनों में अगले दो माह तक आरक्षण फुल हो गए हैं और अब नो-रूम की सूचना दिखाई देने लगी है। जिले से दिल्ली, हरिद्वार, चंडीगढ़, जम्मू और वाराणसी की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टी होने पर लोगों को उम्मीद थी कि रेलवे समर स्पेशल ट्रेनों का चलाकर कुछ राहत देगा, लेकिन यह उम्मीद भी अब बेअसर साबित हो रही है। धनबाद-चंडीगढ़ गर्मी विशेष ट्रेनों में मई से जून तक सीटें फुल हो चुकी हैं। बनारस और पटना जाने वाली विशेष ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग है। नियमित ट्रेनों में आरक्षण के लिए लोग सुबह से ही लाइन लगा रहे हैं। कोलकाता से जम्मूतवी के बीच ट्रेन 13,151 सियालदह एक्सप्रेस में 25 से 30 मई के बीच स्लीपर कोच में 85 से 98 तक वेटिंग और एसी थर्ड में सीटें भर चुकी हैं। ट्रेन 15,119 जनता एक्सप्रेस में 64 से 79 तक वेटिंग, जबकि कुछ तारीखों में नो-रूम हो गया है।
विज्ञापन

ट्रेन 13,009 दून एक्सप्रेस की स्लीपर कोच में वेटिंग 81 से 130 तक और एसी थर्ड में लंबी प्रतीक्षा सूची है। लखनऊ मेल के स्लीपर में 64 तक और एसी कोच में 25 तक प्रतीक्षा सूची है। ट्रेन 12,231 चंडीगढ़ सुपरफास्ट के स्लीपर में 34 से 52 तक और एसी थर्ड में 13 से 24 तक प्रतीक्षा सूची है। ट्रेन 15,011 लखनऊ जंक्शन-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में भी आरक्षण नहीं मिल पा रहा है। सीएमआई अंबुज मिश्रा ने बताया कि यात्रियों को हो रही परेशानियों से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रेनों में नहीं बढ़े अतिरिक्त कोच

वैसे तो यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त कोच लगाए जाते हैं, लेकिन अभी किसी भी ट्रेन में अतिरिक्त कोच नहीं लगे हैं। यात्रियों की मांग है कि हरदोई स्टेशन पर रुकने वाली प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएं और गर्मी विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed