फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Traffic laws are ignored

ट्रैफिक कानूनों को नजरंदाज कर भर रहे सवारियां

Mon, 02 Feb 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 02 Feb 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Traffic laws are ignored

ट्रैफिक कानूनों को नजरंदाज कर नगर में बैट्री चालित

विज्ञापन
आटो रिक्शा मनमानी कर रहे हैं। आलम यह है कि इन रिक्शों में निर्धारित तादाद से ज्यादा सवारियाें को भरकर चलाया जा रहा है। इन पर न तो ट्रैफिक पुलिस कोई कार्रवाई कर रही है न ही कोई जिम्मेदार ध्यान दे रहे हैं।

बैट्री से चलने वाला ई-रिक्शा में करीब 12 से ज्यादा सवारियां बैठकर चालक सरेआम फर्राटा भर रहे हैं। हैरत की बात है कि यह रिक्शा लखनऊ रोड स्थित पुलिस बूथ, कोतवाली, कसबा चौकी तथा इमलियाबाग चौराहे से होकर गुजरते हैं, पर यहां तैनात पुलिस ने भी इन्हें रोक कर हिदायत देना मुनासिब न समझा।

इसके अलावा आटो रिक्शा में सवारियां भूसे की तरह से ठूंस ठूंस कर भरी जा रही हैं। सवारियों का चेहरा व हाथ पैर बाहर निकले रहते और चालक जरा सी सीट पर टिका बैठ रहता है। ऐसे में जरा भी संतुलन बिगड़ते ही आटो दुर्घटना का शिकार हो सकता है।

ज्ञात हो कि ट्रैफिक पुलिस के अभाव में कांस्टेबिल को ही चौराहों पर ड्यूटी पर लगा दी जाती है, पर यह सिपाही इन आटो रिक्शा चालकों से सुविधा शुल्क वसूलते ही नजर आते हैं।

इस बाबत सीओ चरन सिंह का कहना है कि वह आए दिन पुलिस कर्मियों को इस ओर भी ध्यान देने को हिदायत देते रहते हैं। आगे भी वह इन रिक्शों में भूसे की तरह से सवारियां न भरी जाएं, इस पर भी चेकिंग कराने के निर्देश देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed