{"_id":"57dd8fd64f1c1b5e48d48816","slug":"traders-took-to-the-road-then-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर उतरे व्यापारी, तब हुई गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर उतरे व्यापारी, तब हुई गिरफ्तारी
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Sun, 18 Sep 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली में एएसपी पश्चिमी नित्यानंद राय से बातचीत करते पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान चौहान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। पुस्तक विक्रेता पर दिन दहाड़े जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस लापरवाही के खिलाफ शनिवार को व्यापारियों को गुस्सा भड़क गया। दुकानें बंद कर व्यापारी सड़क पर उतर आए और कोतवाली का घेराव कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आनन फानन में दो हमलावरों की गिरफ्तारी कर ली। मुख्य अभियुक्त सहित दो फरार हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने पर व्यापारियों को गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
नगर के घंटाघर रोड स्थित राम पाल की दुकान पर 15 सितंबर को बरुआ बाजार निवासी रामसागर राठौर का शालू पुत्र रईस निवासी नेकोदेई से विवाद हो गया था। कुछ देर बाद दो बाइक पर वह गोलू पुत्र अलीम निवासी नेकोजई, पुष्पेंन्द्र पुत्र राजेन्द्र निवासी गांव भदासी और एक अज्ञात युवक के साथ संतोष की दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि शालू और उनके साथियों ने गाली गलौच कर संतोष पर फायर कर दिया। संतोष ने काउंटर के नीचे छुपकर खुद को बचाया।
विज्ञापन
इसके बाद हमलावर भाग निकले थे। पीड़ित व्यापारी ने हमलावरों की पहचान की लेकिन पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर रही थी। इस पर शनिवार को व्यापारियों को गुस्सा फूट पड़ा। दुकानें बंद कर व्यापारी सड़क पर उतर आए। व्यापारी जुलूस के रूप में कोतवाली पहुंचे। सूचना मिलने पर सीओ अरविंद कुमार वर्मा, एएसपी पश्चिमी नित्यानंद राय कोतवाली पहुंचे। व्यापारियों के गुस्से को देखते हुए पाली, मझिला थाने की पुलिस के अलावा पीएसी भी बुला ली गई।
विज्ञापन
एएसपी ने जैसे तैसे व्यापारियों को समझाया। इसी बीच पुलिस ने दो हमलावरों को दबोच लिया। कोतवाल राजेश कुमार सिंह व्यापारियों को बताया कि हमलावर गोलू ओर पुष्पेंन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसपी ने दो अन्य हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, तब जाकर व्यापारी शांत हुए।