फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Traders accused of harassing small shopkeepers

Etawah News: छोटे दुकानदारों के उत्पीड़न का व्यापारियाें का आरोप

Sun, 29 Oct 2023 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Traders accused of harassing small shopkeepers
इटावा। उप्र उद्योग व्यापार मंडल की रविवार को हुई बैठक में खाद्य, जीएसटी व विद्युत विभाग के उत्पीड़न पर चर्चा हुई। संगठन के जिलाध्यक्ष के छैराहा स्थित निवास पर हुई बैठक में सबसे ज्यादा शिकायतें खाद्य विभाग की आईं। आरोप है कि छोटे दुकानदारों के सैंपल भरने, नया खाद्य पदार्थ लाइसेंस बनवाने व नवीनीकरण कराने के नाम पर लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन


संगठन के जिलाध्यक्ष अनंत अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने व्यापारियों की सुविधा व भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए नया या लाइसेंस का नवीनीकरण कराने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था दी है। हाल यह है कि व्यापारी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कराने पर भी विभाग के चक्कर लगाए बिना रजिस्ट्रेशन की प्रमाणित प्रति नहीं मिलती है। सरकार ने व्यापारियों की सुविधा के लिए पांच वर्ष का एक बार में रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा दी है लेकिन विभाग व्यापारी को एक वर्ष का ही रजिस्ट्रेशन कराने पर जोर देता है।
विज्ञापन

बैठक में पदाधिकारियों ने दीपावली त्योहार पर बाजारों की ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत रखने की मांग की। इस दौरान जिला महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रवि शंकर अग्रवाल, युवा प्रदेश सचिव सुनील जैन, जिला उपाध्यक्ष डॉ. आशीष दीक्षित, जिला मंत्री मनीष गुप्ता, युवा जिला महामंत्री प्रत्यूष वर्मा, नगर महामंत्री राम मनोहर दीक्षित व विशेष आमंत्रित सदस्य अरविंद दीक्षित आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed