फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   tractor trolly collapse, boy died

ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, बालक की मौत

Fri, 15 Feb 2019 11:48 PM IST
gaurav gaurav हरदोई
हरदोई Published by: gaurav gaurav Updated Fri, 15 Feb 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
tractor trolly collapse, boy died
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमौना से बच्चों का मुंडन संस्कार कराने मझिला के ग्राम रेउड़ी स्थित देव स्थान जा रही ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ग्राम जरेली के पास सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली सवार 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमौना निवासी मनोज (35) पुत्र श्रीराम शुक्रवार को दोनों बेटों आयुष (3) व स्यानू (7 माह) का मुंडन कराने गांव के ही नरेश की ट्रैक्टर-ट्राली से मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम रेउड़ी स्थित देव स्थान जा रहे थे। उसके साथ पत्नी अनन्या (30) के साथ ही परिवार और गांव के लोग थे। ट्रैक्टर-ट्राली पिहानी के ग्राम जरेली के पास पहुंची तभी सड़क पर कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्राली खाई में पलट गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल मनोज, उसकी पत्नी अनन्या (30), रामप्रवेश (12) पुत्र सोनपाल, सरिता (15) पुत्री अजय, देवकी (12) पुत्री राजाराम, प्रियंका (10) पुत्री रामस्वरूप, बिट्टो (55) पत्नी छोटेलाल, माया देवी (35) पत्नी रामप्रकाश, कन्यावती (28) पत्नी कमल कुमार, रामरती (35), रामश्री (35), अनुराग (20) पुत्र श्रीराम, लल्ली (40) पत्नी लालता प्रसाद, दलका (45) पत्नी दयाराम व मीरा (28) पत्नी दिनेश को बाहर निकाला। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अस्पताल ले जाने के दौरान बालक रामप्रवेश की मौत हो गई। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पिता सोनपाल ने बताया कि रामप्रवेश की तीन बहनें हैं। वह दो भाइयों में छोटा था। पड़ोसी गांव के अनिकेत, रामलखन, रामजी, पुष्पेंद्र, विद्यासागर, क्रांति, निकी, अर्चना व रोशनी ने घर पहुंच परिजनों को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed