{"_id":"589cb1ef4f1c1b945237b77b","slug":"tractor-trolleys-collision-killed-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-टॉली की टक्कर से विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-टॉली की टक्कर से विवाहिता की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Thu, 09 Feb 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछौना। रैसो चौराहे के पास गुरुवार को ईंटों से लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार विवाहिता की मौत हो गई। वह भाई के साथ मायके जा रही थी। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
कछौना थाना क्षेत्र के उसरहा गांव निवासी छोटेलाल ने बेटी दीपा (27) की शादी करीब दो साल पहले बघौली थाना क्षेत्र के गदनपुर निवासी मुकेश के साथ हुई थी। भाई मनीष गुरुवार को दीपा को विदा कराकर बाइक से मायके ले रहा था।
विज्ञापन
हरदोई लखनऊ रोड पर रैसो चौराहे के पास सड़क पर निर्माण कार्य चलने से मनीष ने बाइक रोक दी। इसी बीच पीछे से ईट लेकर आ रही तेज रफ्तार टैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर पीछे बैठी दीपा उछलकर सड़क पा जा गिरी और ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। इस हादसे में दीपा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के कारण काफी देर तक यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन