फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tractor-trolley filled with sugarcane overturned, driver died

Hardoi Accident: गन्ना से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली गड्ढे में पलटी, ट्रैक्टर चालक की मौत

Sun, 05 Mar 2023 11:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 05 Mar 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley filled with sugarcane overturned, driver died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
हरदोई जिले में गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करने के दौरान गन्ने से भरी दूसरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने गांव वालों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। टड़ियावां थाना क्षेत्र के महुआचाचर गांव निवासी राजेश कुमार मिश्रा (45) शनिवार रात ट्रैक्टर-ट्राली पर गन्ना लाद कर डीएससीएल शुगर मिल हरियावां जा रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में हरियावां थाना क्षेत्र के हरदोई-पिहानी मार्ग पर जतुली गांव के पास राजेश ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक किया। इस बीच ट्रैक्टर-ट्राली बेकाबू हो कर गड्ढे में पलट गई। राजेश ट्रैक्टर के नीचे दब गए, जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे राजेश की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


हादसे की खबर सुनते ही राजेश के घर में ची्र-पुकार मच गई। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां सुमन और कोमल हैं, सुमन की शादी हो चुकी है। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि जिला अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed