{"_id":"5a36a8364f1c1b4c528ba072","slug":"tractor-ruined-boy-people-block-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने बालक को रौंदा, मार्ग जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ने बालक को रौंदा, मार्ग जाम
हरदाेई
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के रूपापुर मार्ग पर ग्राम भाहपुर के पास ट्रैक्टर ट्राली ने बालक को रौंद दिया। हादसे में उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने चालक को पकड़कर सड़क पर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। मृतक के पिता की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
ग्राम भाहपुर निवासी हिमांशू (11) पुत्र रामवीर गांव के स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। रविवार सुबह करीब सात बजे हिमांशू साइकिल से गांव के दूसरे छोर पर स्थित पुराने घर जा रहा था। रूपापुर मार्ग पर पीछे से आए गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे ईंट के चट्टे में जा घुसी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी एसओ मनोज चतुर्वेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पिता रामवीर ने बताया कि हिमांशू दो भाइयों में छोटा था। उसकी दो बहने हैं।
विज्ञापन
ब्रेकर न होने से होते हादसे
पाली। भाहपुर में हादसे में हिमांशू की मौत होने के बाद ग्रामीणों ने गांव में दोनों ओर ब्रेकर बनवाने की मांग कर सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में ब्रेकर न होने से वाहन पूरी रफ्तार से आबादी के अंदर से गुजरते हैं। इसके कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। कहा कि अगर गांव में दोनों ओर ब्रेकर बने होते तो हादसे में हिमांशू की जान नहीं जाती। ग्रामीण ब्रेकर बनवाने की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने जल्द ही ब्रेकर का निर्माण कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन