{"_id":"6811060e5613dcdba300ad92","slug":"tractor-hits-bike-riding-friends-one-dead-hardoi-news-c-213-1-hra1006-130473-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बाइक सवार दोस्तों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बाइक सवार दोस्तों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
हरदोई। बहन से मिलकर दोस्त के साथ जा रहे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोस्त को मामूली चेाटें आईं। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर मौके से लेकर भाग गया।
अरवल थाना क्षेत्र के झब्बापुरवा निवासी महेश (40) खेती करते थे। सोमवार सुबह वह लोनार कोतवाली क्षेत्र के बघौरामल गांव निवासी अपनी बहन शांती देवी के यहां बाइक से गए थे। उनके साथ अरवल थाना क्षेत्र के सेवारामपुर गांव निवासी दोस्त विश्राम सिंह भी थे। वापसी के दौरान देर शाम सांडी शाहाबाद मार्ग पर छीतेपुर गांव के पास बाइक में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।
बाइक पर पीछे बैठे महेश सिर के बल गिर गए। सिर में गंभीर चोटें आने से मौके पर ही महेश की मौत हो गई। विश्राम ने मामूली चोटें आने पर अपना इलाज प्राइवेट अस्पताल में कराया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। मृतक के परिवार में पत्नी संगीता के साथ तीन पुत्र और एक पुत्री है।