फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   tractor driver deadbody found

सड़क किनारे पड़ा मिला ट्रैक्टर चालक का शव

Wed, 26 Feb 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
tractor driver deadbody found
सुरसा। थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्तीपुर निवासी ट्रैक्टर चालक का शव मंगलवार सुबह हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस इसे सड़क हादसा मान रही है।
विज्ञापन

तुर्तीपुर निवासी मोतीलाल गुप्ता (35) पुत्र रामधनी गुप्ता कसरावां स्थित धान मिल में ट्रैक्टर चालक था। सोमवार शाम पांच बजे वह धान मिल से पैदल घर जा रहा था। पत्नी रेखा गुप्ता को फोन कर पैर में तकलीफ होने की बात कह उसने किसी को ढोलिया तिराहे पर लेने के लिए भेजने को कहा था। इस पर भाई कल्लू लेने गया, लेकिन काफी देर तक मोतीलाल नहीं आया। फोन मिलाने पर मोबाइल स्विच आफ मिला। मंगलवार सुबह हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर ढोलिया फार्म हाउस के निकट सड़क से कुछ दूर मोतीलाल का शव पड़ा मिला। शव से लगभग 100 मीटर दूर मोतीलाल का टिफिन और झोला भी पड़ा था। सिर पर चोट के निशान भी थे।
विज्ञापन

सूचना पर सुरसा के प्रभारी निरीक्षक राजकरन शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पिता रामधनी गुप्ता ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। लेकिन किसी से रंजिश की बात से इनकार किया है। उन्होंने घटना को दुर्घटना मानने से भी इनकार किया। सुरसा के प्रभारी निरीक्षक राजकरन शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में मौत होने की संभावना है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। मोतीलाल के परिवार में पत्नी रेखा गुप्ता, दो पुत्रियां अक्षरा (10) और तनु (3) व एक पुत्र आदर्श (8) है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल डिटेल से मिलेगा सुराग
मंगलवार सुबह मोतीलाल का शव मिला, लेकिन मोबाइल फोन का पता नहीं चला। ऐसे में अब पुलिस मोतीलाल के मोबाइल के जरिये ही हकीकत तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। मोबाइल नंबर के आधार पर कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed