फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tracks will be changed, trains will not stop in Balamau till 19th February

Hardoi News: बदली जाएंगी पटरी, 19 फरवरी तक बालामऊ में नहीं रुकेंगी ट्रेनें

Tue, 31 Dec 2024 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Tracks will be changed, trains will not stop in Balamau till 19th February
हरदोई। पटरी बदलने के कार्य होने के चलते 19 फरवरी तक बालामऊ रेलवे स्टेशन पर कोई ट्रेन नहीं रुकेगी। यहां रुकने वाली दिल्ली-मुरादाबाद रूट की ट्रेनों को अब बघौली में ठहराव दिया गया है। इसके लिए रेलवे ने समय सारिणी जारी कर दी है।
विज्ञापन

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत बालामऊ रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण और पटरियों के बदलने का काम कराया जा रहा है। इसके चलते 25 दिसंबर से लेकर 19 फरवरी तक अप व डाउन दिशा में 10 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव बालामऊ स्टेशन पर बंद कर दिया गया। बालामऊ से बघौली स्टेशन अधिक दूर नहीं है। इससे अब ट्रेनों का ठहराव बालामऊ के स्थान पर बघौली स्टेशन पर होगा। वरिष्ठ मंडल रेल प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि अप दिशा की समय सारिणी लागू हो गई है। डाउन दिशा की समय सारणी 8 जनवरी से लागू हो जाएगी।
विज्ञापन



बघौली स्टेशन पर ठहराव की यह है समय सारिणी


गाड़ी संख्या समय (आगमन - प्रस्थान)
15909 07:00 - 07:02
15910 15:27 - 15:29

14235 08:10 - 08:12

14236 19:07 - 19:09
13151 13:50 - 13:52

13152 14:45 - 14:47
22453 15:40 - 15:42

22454 13:33 - 13:35

13307 17:10 - 17:12

13308 08:10 - 08:12

13005 17:34 - 17:36

13006 08:48 - 08:50

15119 17:57 - 17:59
15120 04:40 - 04:42
13009 22:00 - 22:02
13010 06:34 - 06:36
15127 21:42 - 21:44
15128 19:27 - 19:29
14241 23:34 - 23:36
14242 03:24 - 03:26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed