फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   total lockdown in 6 nagar palika area till monday

शाहाबाद, पिहानी, सांडी, संडीला और बिलग्राम आज से तीन दिन बंद

Fri, 07 Aug 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
total lockdown in 6 nagar palika area till monday
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम पुलकित खरे, सीडीओ निधि गुप्ता वत्स व अन्य। - फोटो : HARDOI
हरदोई। जनपद के छह नगर पालिका क्षेत्रों में शनिवार और रविवार के साथ सोमवार को भी पूरी तरह बंदी रहेगी। शाहाबाद, पिहानी, सांडी, संडीला, बिलग्राम व मल्लावां पालिका क्षेत्रों में इस दौरान आवश्यक सेवाओं में छूट रहेगी। इन तीन दिनों में नगर निकाय क्षेत्र में रहने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। किसी के भी संदिग्ध मिलने पर एंटीजन किट से टेस्ट किया जाएगा। कोरोना संक्रमण की रोकथाम की कवायद में ये निर्णय जिलाधिकारी ने लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम पुलकित खरे ने कहा कि शनिवार और रविवार को शासन के स्तर से ही बंदी निर्धारित है। ऐसे में सभी निकाय क्षेत्रों में डोर-टू-डोर थर्मल स्क्रीनिंग कर ली जाए। नगर पंचायत का क्षेत्र छोटा होता है, इसलिए इनमें दो दिन में ही स्क्रीनिंग का कार्य पूरा हो जाएगा। नगर पालिका क्षेत्रों में सोमवार को भी बंदी रखने का निर्णय लिया गया है। एडीएम संजय कुमार सिंह के मुताबिक शाहाबाद, पिहानी, बिलग्राम, मल्लावां, सांडी, संडीला में सर्विलांस टीमें घर-घर थर्मल स्क्रीनिंग करेंगी। प्रत्येक टीम को दो वार्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

शहर में भी बंदी के लिए बनाएं रूपरेखा
डीएम ने बैठक के दौरान अधिशासी अधिकारी रविशंकर शुक्ल को निर्देश दिए कि नगरपालिका क्षेत्र में 26 वार्ड होने और आबादी अधिक होने के कारण यहां बंदी और डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग के लिए विशेष रूपरेखा बनाएं। तीन-चार चरण में बंदी रखकर सभी का टेस्ट कराने के निर्देश उन्होंने दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण करने वालों पर करें जुर्माना
डीएम ने बैठक में सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ नगर का भ्रमण करें। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों दुकानदारों पर जुर्माना करें। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वाले, मास्क का इस्तेमाल न करने वाले प्रतिष्ठान मालिकों पर कम से कम एक हजार रुपये का जुर्माना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed